How much cash is given to winner of Madhya Pradesh Eklavya Sports Award?

MP Sports Awards (मध्य प्रदेश सर्वोच्च खेल पुरस्कार

इस आर्टिकल मे हम मध्य प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2020 के प्रदेश के प्रतिष्ठित शिखर खेल अलंकरण पुरस्कारों की जानकारी शेअर कर रहे है। मध्यप्रदेश खेल विभाग द्वारा घोषित लिस्ट में इस बार 13 खिलाड़ियों को एकलव्य, 10 खिलाड़ियों को विक्रम व तीन प्रशिक्षकों को विश्वामित्र तथा एक को प्रभाष जोशी मलखंब पुरस्कार के साथ खेलों में विशेष योगदान के लिए लाइफटाइम एचीवमेंट पुरस्कर के लिए नामों की घोषणा की गई।


आपको बता दें  कि वर्ष 2020 मे, एकलव्य के लिए 110, विक्रम के लिए 95, विश्वामित्र के लिए 34, प्रभाष जोशी पुरस्कार के लिए तीन तथा लाइफ टाइम अचीवमेंट के लिए 21 आवेदन आए मध्यप्रदेश खेल विभाग को प्राप्त हुए थे।

Eklavya Award 2020  (एकलव्य पुरस्कार )

एकलव्य पुरस्कार की शुरुआत 1994 में हुई।  यह पुरस्कार मध्यप्रदेश राज्य के मूल निवासी खिलाड़ियों को दिया जाता है।  जिनकी उम्र 19 वर्ष से कम हो एवं जिसने पिछले 5 वर्षों में कम से कम 2 बार 2 वर्षों तक किसी भी राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में भाग लिया हो इस पुरस्कार में 50 हजार रूपय की राशि दी जाती है। एवं साथ ब्लेजर प्रतीक चिन्ह व प्रमाण पत्र दिए जाते हैं।

इस वर्ष 13 खिलाड़ियों को एकलव्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

क्र .खिलाड़ी का नाम क्षेत्रनिवासी
1.सुषमा वर्मा कयाकिंग कैनोइंगसीहोर
2.तुषिता सिंह सॉफ्ट टेनिसभोपाल
3.स्पर्श खरेवूशुजबलपुर
4.अर्जुन सिंहघुड़सवारीभोपाल
5.गौरांशी शर्माबैडमिंटन दिव्यांगभोपाल
6.राममिलन यादवसेलिंगटीकमगढ़
7.अंकित शर्मा , ग्वालियफेंसिंगग्वालियर
8.अनुराधा अहिरवारतीरंदाजीभोपाल
9.प्रीति रजकशूटिंगहोशंगाबाद
10.शशांक पटेल
ताइक्वांडोभोपाल
11.साधना सेंगरहाकीहोशंगाबाद
12.ध्रुवराज कुर्रेपावरलिफ्टिंगभोपाल
13.सुनील डाबरएथलेटिक्सबडवानी

Vikram Award 2020 विक्रम पुरस्कार

विक्रम पुरस्कार की शुरुआत 1990 में हुई थी। इस पुरस्कार के अंतर्गत विजेता खिलाड़ी को 1लाख  की राशि एवं ब्लेजर, प्रतीक चिन्ह प्रदान किए जाते हैं। यह मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा खेल पुरस्कार होता है। यह पुरस्कार उन खिलाड़ियों को दिया जाता है, जो कि मध्य प्रदेश राज्य का मूल निवासी  हो एवं जिसने पिछले 5 वर्षों में कम से कम 2 वर्षों तक राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय, सीनियर वर्ग की स्पर्धा में भाग लिया हो।

इस वर्ष 10 खिलाड़ियों को विक्रम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

क्र .खिलाड़ी का नाम क्षेत्रनिवासी
1.विश्वजीत सिंहकैनो स्लालम,होशंगाबाद
2.सुनिधि चौहानशूटिंगभोपाल
3.निधि नन्हेटकरातेबालाघाट
4.परिधि जोशीघुड़सवारीइंदौर
5.मंजू बम्बोरियाबाक्सिंगउज्जैन
6.एकता यादवसेलिंगभोपाल
7.विवेक सागरहाकीहोशंगाबाद
8.हर्षवर्धन
बास्केटबालग्वालियर
9.पूजा मालवीयमलखंबउज्जैन
10.प्राची यादवपैरा कैनोग्वालियर

Vishwamitra Award 2020  (विश्वामित्र पुरस्कार)

विश्वामित्र पुरस्कार  की शुरुआत 1994 में हुई। विश्वामित्र पुरस्कार ऐसे प्रशिक्षकों( कुछ) को दिया जाता है जिसके कम से कम दो खिलाड़ियों ने पिछले 5 वर्षों में कम से कम 2 बार राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय  स्पर्धा में दो स्वर्ण, चार रजत, एवं 6 कांस्य पदक जीते हैं इसमें विजेता को 100000 रू. ब्लेजर एवं प्रमाण पत्र दिया जाता है। 

इस वर्ष तीन खेल प्रशिक्षकों (कोच) को विश्वामित्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

क्र .कोच का नाम  क्षेत्र
1.वीरेन्द्र डबास (ग्वालियर)पैरा कयाकिंग एंव कैनोइंग व पैरा एथलेटिक्स,
2.रिचपाल सलारिया (जबलपुर)तीरंदाजी
3.हबीब हसन (भोपाल)हाकी

लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार 2020

 यह पुरस्कार वर्ष 2002 से प्रारंभ किया गया था यह पुरस्कार ऐसी खेल हस्ती को दिया जाता है।  जिसने प्रदेश के खेलों  के विकास एवं प्रोत्साहन के लिए जीवन पर्यंत योगदान दिया हो.

मप्र टेबल टेनिस संघ के आजीवन अध्यक्ष पद्मश्री अभय छजलानी को खेलों में विशेष योगदान के लिए लाइफ टाइम योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिया 

क्र .नाम क्षेत्र
1.अभय छजलानीखेलों में विशेष योगदान

Post a Comment

Previous Post Next Post